Wednesday, February 21, 2018

जानिऐ रोड किनारे लगे हुए रंगों की पट्टी का मतलब

जानिऐ रोड किनारे लगे हुए रंगों की पट्टी का मतलब


आपने सड़क किनारे किलीमीटर बताने वाले पत्थर देखे होंगे जिन्हे मील का पत्थर भी कहा जाता है। इन पत्थरों पर मार्ग पर पड़ने वाले मुख्य शहरों के नाम लिखे होते है और दूरी भी लिखी होती है। लेकिन आपने एक बात कभी गौर की होती की इन पत्थरों के रंग कहीं कहीं पर अलग अलग रंग के होते है। आईये जानते है की अलग अलग रंगों के इन पत्थरों से क्या संकेत मिलता है।

पीले सफ़ेद रंग का पत्थर

सड़क किनारे बना हुआ पीला माइलस्टोन आपको राष्ट्रीय राजमार्ग पर होने का संकेत देता है। यानी जब आप नेशनल हाईवे पर सफर कर रहे हो, तो आपको रास्ते में इसी रंग के पत्थर मिलेंगे। ये केंद्र सरकार की ओर से बनाई सड़कों पर लगे होते हैं और इन सड़कों की निर्माण और रख-रखाव की जिम्मेवारी केंद्र की होती है।

काला सफ़ेद रंग का पत्थर

इस रंग के पत्थर आपको किसी बड़े शहरों में ही देखने मिलते हैं। दिल्ली, गुड़गांव या फिर पुणे, मुंबई जैसे शहरों में दरअसल काले रंग पुते ये मील के पत्थर ये बताते हैं, कि आप किसी बड़े शहर या जिले की तरफ बढ़ रहे हैं। इन रंगों के सड़कें शहर के प्रशासन के अंडर होती है। नगरीय निकाय इन सड़कों का निर्माण करता है। कई जगह पूरे सफेद रंग वाले मील के पत्थर भी लगे होते हैं, इनका मतलब भी यही है, कि आप किसी शहर की तरफ जा रहे हैं।

नारंगी सफ़ेद रंग का पत्थर

अगर आप ट्रैवल कर रहे हैं और आपको नारंगी रंग का मील का पत्थर नजर आ जाए, तो समझिए कि आप किसी गांव की ओर बढ़ रहे हैं। क्योंकि इस रंग के माइलस्टोन सिर्फ ग्रामीण सड़क पर ही लगे होते हैं। और इसका अर्थ ये हुआ, कि आप प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से बनी सड़क पर सफर कर रहे हैं, जो आपको किसी गांव तक ले जाएगी।

हरे सफ़ेद रंग का पत्थर

आपने सफर के दौरान सड़क किनारे इस रंग का पत्थर तो ज़रूर देखा होगा। अमूमन आपको इसी कलर के माइलस्टोन देखने को मिलते हैं। क्योंकि ज्यादातर इलाकों में यही लगे होते हैं। दरअसल आपको अगली बार अगर इस रंक के पत्थर मिले तो आप समझ सकते हैं, कि आप किसी स्टेट हाई-वे से गुजर रहे हैं, जो एक राज्य से दूसरे राज्य को जोड़ता है। इस सड़क का निर्माण राज्य सरकार करती है, इसलिए इसके रखरखाव की जिम्मेवारी राज्य सरकार की होती है। इसका निर्माण भी राज्य सरकारें ही करती हैं।

ये रंगीन पत्थर इस बात का निर्देश भी देते है की आपको अगर कोई समस्या इस रस्ते पर होती है तो आप किस विभाग को सूचित करें ताकि वो जल्द से जल्द कार्यवाही कर सके।

WebRaaz

No comments:

Post a Comment

WebRaaz